मिनटों में बनाये आधार Virtual ID, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस - VinodJiTechnical – Startup and Technology News In Hindi

Windows

test banner

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, July 4, 2018

मिनटों में बनाये आधार Virtual ID, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

विनोद एम. नागवंशी, भोपाल (टेक डेस्क)।
आधार धारकों की सुरक्षा के मद्देनजर UIDAI ने आधार वर्चुअल आईडी जारी की है। आधार धारक इसे UIDAI की वेबसाइट से जनरेट कर सकते हैं।

जाने क्या है वर्चुअल आईडी?

वर्चुअल आईडी एक 16 अंकों का विशिष्ट नंबर है जिसे आधार धारक द्वारा बनाया और बदला जा सकता है। इस आईडी को आधार धारक कई बार बदल सकते हैं। फिलहाल वर्चुअल आईडी केवल एक दिन के लिए वैध है, आधार धारक वर्चुअल आईडी को एक दिन के बाद फिर से री-जेनरेट कर सकते हैं। एक समय पर किसी भी आधार कार्ड के लिए केवल एक ही एक्टिव वर्चुअल आईडी हो सकती है। आपको बता दें कि वर्चुअल आईडी के सभी भुगतान जैसे बैंक, बीमा कंपनी, एनपीसीआई, पीपीआई, एनबीएफसी, टेलिकॉम ऑपरेटर या अन्य एजेंसियों पर सत्यापन के लिए जरुरत होगी।

जानिए कैसे जनरेट करें, आधार वर्चुअल आईडी?

1. सबसे पहले यूजर्स को UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://www.uidai.gov.in. पर जाना होगा।

2. इस पर लॉगइन करने के बाद यूजर्स को आधार सर्विस में जाकर Virtual ID पर क्लिक करना होगा।

3. अब एक पेज ओपन होगा जिसमें आपको 16 डिजिट का आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद सिक्योरिटी कोड डालकर OTP जनरेट करना होगा, यह OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आएगा।

4. इसके बाद यह OTP एंटर करें और Generate VID पर क्लिक करें। प्रोसेस पूरा होने के बाद आपके पास वर्चुअल आईडी जनरेट होने का मैसेज आ जाएगा।

5. आपको बता दूं कि एक Virtual ID तब तक के लिए वैध होगी जब तक की आधार यूजर दूसरी वर्चुअल आईडी नहीं बना लेते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages