IRCTC पर टिकट बुक करने के लिए अब चंद मिनटों में बनाएं अपना eWallet, अपनाये ये टिप्स - VinodJiTechnical – Startup and Technology News In Hindi

Windows

test banner

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, July 3, 2018

IRCTC पर टिकट बुक करने के लिए अब चंद मिनटों में बनाएं अपना eWallet, अपनाये ये टिप्स

भोपाल (टेक डेस्क)●

क्या आप अभी भी रेल यात्रा के लिए अपनी ट्रेन का टिकट दूसरों को कह कर या किसी ऑनलाइन कैफे में जाकर बुक कराते है तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। हम आपको 8 बहुत आसान स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप भारतीय रेलवे की वेबसाइट IRCTC पर अपना eWallet अकाउंट बना सकते हैं। जिससे आप खुद अपने मोबाइल या डेक्सटॉप कंप्यूटर पर टिकट बुक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन 8 आसान स्टेप्स के बारे में।

Step 1: सबसे पहले आपको भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाना होगा।

Step 2: अब आपको यहाँ अपना यूजरनेम और पासवर्ड इंटर करना होगा (अगर आपने अभी तक अपना IRCTC Account नहीं बनाया है तो Register ऑप्शन पर क्लिक करें और सारी जानकारी को भर दें और सबमिट पर क्लिक करें, आपको यूजरनेम और पासवर्ड प्राप्त हो जायेगा)

Step 3: लॉग इन करने पर आपको ऊपर दाईं ओर IRCTC eWallet सेक्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें और IRCTC eWallet Register Now को सेलेक्ट कर लें।

Step 4: IRCTC eWallet रजिस्ट्रेशन के लिए आपको पैन या आधार कार्ड के जरिए खुद को वैरिफाई करना होता है (यदि आप आधार कार्ड के जरिए वैरिफाई करते हैं तो आपका केवाईसी (KYC) IRCTC प्रोफाइल में सेव हो जाएगा)

Step 5: वैरिफिकेशन की पूरी प्रक्रिया पूर्ण होने पर e-Wallet Registration Fees के लिए एक पेमेंट पेज खुल जायेगा।

Step 6: अब यहां आपको अपना ट्रांजेक्शन पासवर्ड बनाना होगा। पासवर्ड को एक बार रीकन्फर्म भी करना होगा (यह पासवर्ड आपको टिकट बुक करते समय मांगा जाता है)

Step 7: इसके बाद आपको e-Wallet Registration Fees के लिए पेमेंट ऑप्शन्स में दिए गए बैंकों में से किसी एक बैंक को चुनना होगा।

Step 8: एक बार पेमेंट पूरा होने पर आपका अकाउंट अपने आप लॉग आउट हो जाएगा। इसके बाद आपको एक मैसेज मिलेगा जहां प्रक्रिया पूर्ण होने की जानकारी लिखी होगी। यहां ध्यान देना चाहिए कि रजिस्ट्रेशन फीस वापस नहीं होती है। अब आप e-Wallet की मदत से खुद टिकट बुक कर सकते हैं।

(यदि किसी प्रकार की कोई भी जिज्ञासा हो तो मुझे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/VinodMNagwanshi पर टेग या इनबॉक्स संदेश भेजकर पूछ सकते हैं।)

विनोद एम. नागवंशी ( टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट, लेखक)  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages