विकाश कोषों दूर - VinodJiTechnical – Startup and Technology News In Hindi

Windows

test banner

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, July 3, 2018

विकाश कोषों दूर

*विकास कोसों दूर है,,तामिया विकासखंड की ग्राम पंचायत में*  छिन्दवाडा-- केंद्र सरकार राज्य सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कई रुपए खर्च किए हो या तरह-तरह की योजना निकाले हो लेकिन यह सिर्फ कागजों पर ही सिमट कर रह जाती है ,क्योंकि योजना का पूरा लाभ ग्रामीण अंचल तक नहीं पहुंचा है आज भी ग्रामिणो अंचल की पंचायत खुलती ही नही है,पंचायत भवन मे स्कूलों में ताला लटके हुए,रहते है,और योजना का लाभ गरीब तक नहीं पहुंचा है, हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भले ही पातालकोट में एक रात गुजारी हो ,और कई योजना गरीब उत्थान के लिए लागू किए होंगे और आश्वासन दिए होंगे, लेकिन आज भी जनता कोई योजना का लाभ नहीं मिल रहा है विकासखंड ग्रामीण अंचल पंचायतों भोड़ियापानी में जब पत्रकारों की टीम पहुंची तो सच्चाई सामने आई  ना कोई अधिकारी आकर देखते हैं  ना और ना कोई जनप्रतिनिधि नेता  इन गरीबों की समस्या को सुनता है, बेचारे गरीब शिकायत कर कर के परेशान हो गए वआज mp वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन छिंदवाड़ा पत्रकार संगठन द्वारा लगभग 2 माह तक चलने वाला अभियान गांव की हकीकत गांव की जनता से पूरे पत्रकारों ने छिंदवाड़ा जिला के विकासखंड तामिया जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  अपने भाषण में कहा था कि  तामिया को विकास की कमी नहीं होने देंगे  और तामिया अलग नाम से पहचाना जाएगा  जहां विकास की गंगा बहा दी जाए ग्रामीण अंचल में पहुंचकर आम जनता से रुह बुरा होकर हकीकत जानना चाहा ग्राम पंचायत भोडियापानी जहां तामिया जनपद पंचायत के अध्यक्ष खुद निवास करते हो वहां पर गांव की आम जनता परेशान है यहां ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर पीन का के लिए दो किलोमीटर दूर जाना पड़ता है  और सप्ताह में सिर्फ 2 या 3 दिन बिजली मिलती है एवं कोई अधिकारी  गांव मे नहीं आते है पटवारी की आज तक दर्शन नही हुये, ज्ञात हुआ है कि श्री प्रदीप उईके पटवारी छिन्दवाड़ा से आना जाना करते है केवल नाम मात्र के लिये पाण्डुपिपरिया में किराये का मकान ले रखे है, पता नही   कब ग्राम पंचायत के सचिव पंचायत मे बैठते हैं, कभी ग्रामसभा नहीं हुई है, सिर्फ कागजों पर घर घर पहुंचकर, ग्रामीणों के हस्ताक्षर करा लेते हैं,, गांव के सरपंच ने खुद बताया कि कई बार ग्राम पंचायत के प्रस्ताव तालाब बनाने हेतु दिए गए हैं लेकिन आज तक तालाब का निर्माण नहीं हुआ है इस गांव में एक स्कूल है जहां से एक शिक्षक के भरोसे 5 क्लास चल रही है आदिवासी कन्या परिसर की अधीक्षक को प्राथमिक शाला का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के कारण वह भी परेशान है पूरे गांव की जनता परेशानी बता रही है आखिर ऐसा क्यों क्यों नहीं ग्रामीण अंचलों का विकास हो रहा है क्यों नहीं योजना का लाभ मिल रहा है आखिर कब तक गरीब बेचारी जनता परेशान होते रहेगी यह सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है आज पत्रकारों की टीम में MP वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी छिंदवाड़ा जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र साहू सौंसर तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार तामिया तहसील अध्यक्ष प्रकाश सोनी परासिया तहसील उपाध्यक्ष निरंजन तिवारी ,देवेश सिंह बघेल, जगदीश भालेराव, प्रमोद खरवडे आदि पत्रकार ने पहुंचकर ग्रामीण अंचलों की आवाज को प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से अधिकारी व शासन प्रशासन तक पहुंचाया

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages